महिलाओं में एक उम्र के बाद जिसे हम प्यूबर्टी कहते हैं, में पीरियड्स (Periods) आना शुरू हो जाते हैं। कुछ लड़कियों में Puberty 13-14 वर्षों में शुरू होती है तो कुछ में इसे पहले ही शुरू हो जाती है हालांकि ये हार्मोनल बदलाव पर निर्भर करता है।
पीरियड्स आना जहां एक तरफ लड़कियों के जवानी की ओर एक कदम होता है वहीं परेशानियां भी खड़ी करता है जैसे अनियमित पीरियड्स।
कभी कभी तो महिलाएं किसी जरूरी काम से निकलती हैं और बाद में पता चलता है कि उनके पीरियड शुरू होने वाले हैं या किसी महत्वपूर्ण फंक्शन से पहले ऐसी स्थिति हो जाती है। इसलिए महिलाएं पीरियड्स देरी से लाने की टैबलेट्स लेती हैं और इसमें सबसे कारगर है संडे मंडे टैबलेट (Sunday Monday Tablet in Hindi).
आज के आर्टिकल में हम महिलाओं से जुड़ी इसी टॉपिक पर चर्चा करने वाले हैं जिसका मुख्य टॉपिक है संडे मंडे टैबलेट का उपयोग कैसे करें (Sunday Monday tablet uses in Hindi). साथ ही हम जानेंगे संडे मंडे टैबलेट कैसे लेते हैं, इसके साइड इफेक्ट क्या हैं और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।
संडे मंडे टैबलेट क्या है? Sunday Monday Tablet in Hindi
Sunday Monday टैबलेट पीरियड्स देरी से लाने की एक बेहद कारगर दवा है। ये गोलियाँ आमतौर पर हार्मोनल दवाएँ होती हैं जिनमें नॉरएथिस्टरॉन (Norethisterone) या इसी तरह का प्रोजेस्टिन हार्मोन होता है। जब संडे मंडे गोली ली जाती है तो शरीर में प्रोजेस्टेरोन जैसा हार्मोन बढ़ जाता है और शरीर को ऐसा लगता है कि अभी पीरियड आने का सही समय नहीं है इसलिए पीरियड रुक जाते हैं।
जैसे ही गोली बंद की जाती है तो 2 से 5 दिन में हार्मोन कम होने लगता है और पीरियड आ जाते हैं। कई बार डॉक्टर इन गोलियों का उपयोग पीरियड अनियमितता, PCOS या हार्मोनल असंतुलन में भी करवाते हैं।
लेकिन यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि हर महिला के शरीर पर इसका असर अलग हो सकता है इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसे लेना सही नहीं माना जाता। क्योंकि गलत उपयोग से संडे मंडे टैबलेट के साइड इफेक्ट हो सकते हैं जैसे पीरियड और अधिक अनियमित हो सकते हैं या सिरदर्द, चक्कर, मिज़ाज बदलना जैसे साइड इफेक्ट की भी संभावना रहती है।
संडे मंडे टैबलेट किस काम आती है? Sunday Monday tablet uses in Hindi
संडे मंडे टैबलेट (Sunday Monday Tablet) आम तौर पर उन हार्मोनल गोलियों को कहा जाता है जिनका उपयोग पीरियड देर होने पर लाने या पीरियड कुछ दिन रोकने/देरी करने के लिए किया जाता है। यह दवा शरीर में प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन को बढ़ाकर कुछ समय के लिए पीरियड को नियंत्रित करती है।
हमने अपनी रिसर्च में पाया है कि Sunday Monday Tablet कोई असली कंपनी का नाम नहीं है। अलग-अलग जगहों पर अलग दवाओं को इसी नाम से बुलाया जाता है इसलिए इसकी सही खुराक हमेशा डॉक्टर से पूछकर ही लेनी चाहिए। जबकि सामान्य तौर पर इसके उपयोग और खुराक संबंधी जानकारी इस प्रकार है:
- संडे मंडे टैबलेट दिन में 1 गोली दी जाती है जिसे गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है। लेकिन खुराक महिला की सेहत, पुरानी दवाओं और स्थिति पर निर्भर करती है।
- पीरियड रोकने/देरी करने के लिए डॉक्टर इसे पीरियड आने से कुछ दिन पहले शुरू करने की सलाह देते हैं और जब तक देरी चाहिए तब तक जारी रखने को कहते हैं।
- पीरियड लाने के लिए अक्सर इसे कुछ दिनों तक लगातार लेने के बाद बंद किया जाता है और दवा बंद करने के 2–5 दिन बाद पीरियड आने लगते हैं।
- दवा हर दिन एक ही समय पर लेना ज़रूरी होता है ताकि असर स्थिर रहे।
संडे मंडे पीरियड्स की दवा कैसे काम करती है?
संडे मंडे टैबलेट एक हार्मोनल एक दवा है जो महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन को कुछ समय के लिए बढ़ा देती है। अगर आपको पता हो तो महिलाओं में पीरियड तब आते हैं जब इस हार्मोन का स्तर कम होता है। जब कोई लड़की या महिला यह दवा लेती है तब शरीर में हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है इसलिए पीरियड रुक जाते हैं या आगे बढ़ जाते हैं।
जैसे ही दवा बंद की जाती है तो शरीर में हार्मोन का स्तर कम होने लगता है और शरीर को पीरियड शुरू करने का संकेत मिलता है। इसी वजह से दवा बंद करने के 2–5 दिन बाद पीरियड आ जाते हैं और इसी तरह संडे मंडे दवा काम करती है।
इसे भी पढ़ें 👉 सबसे अच्छी पीरियड लाने की Syrup, टैबलेट, और होम्योपैथिक दवा
संडे मंडे टैबलेट के फायदे Sunday Monday Tablet Ke Fayde in Hindi
संडे मंडे टैबलेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पीरियड को अपने हिसाब से कंट्रोल (Periods Control) करने में मदद करती है। अगर पीरियड देर से आ रहे हों तो यह उन्हें समय पर लाने में काम आती है। इसके साथ ही अगर किसी वजह से आप चाहती हैं कि पीरियड कुछ दिन ना आए जैसे यात्रा, शादी या कोई जरूरी काम तो Sunday Monday Medicine इसे थोड़े समय के लिए रोक भी सकती है।
कई बार जिन महिलाओं के पीरियड अनियमित होते हैं या बार-बार तारीख बदलती रहती है उन्हें डॉक्टर यह दवा देकर चक्र (Periods Cycle) को सही करने में मदद करते हैं।
संडे मंडे टैबलेट के फायदे (Benefits)
- संडे मंडे गोली पीरियड देरी से आने पर उन्हें नियमित करने में मदद कर सकती है।
- इस गोली का प्रयोग पीरियड को 2–10 दिन तक रोकने या आगे बढ़ाने के लिए डॉक्टर इसकी सलाह देते हैं।
- जिन महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन (harmonal imbalance) की समस्या है वे पीरियड का चक्र सही करने में इस दवा का उपयोग कर सकती है।
- शादी, यात्रा, पूजा, परीक्षा आदि किसी विशेष अवसर पर पीरियड टालने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।
- कुछ महिलाओं में डॉक्टर इसे अधिक ब्लीडिंग या अनियमित ब्लीडिंग को नियंत्रित करने के लिए भी देते हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 चंद्रप्रभा वटी कितने दिन तक ले सकते हैं? Chandraprabha Vati के फायदे, नुकसान, व सेवन विधि
संडे मंडे टैबलेट साइड इफेक्ट Sunday Monday Tablet Side Effects in Hindi
संडे मंडे टैबलेट एक हार्मोनल दवा है जिसे लेने पर कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं जैसे—सिर में दर्द, हल्का चक्कर, मन खराब होना, मतली होना, पेट फूलना या मूड में बदलाव, इत्यादि। आम तौर पर ये दिक्कतें कुछ दिनों में ठीक भी हो जाती हैं।
इसके अलावा कभी-कभी स्तनों (breast) में हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है। दवा बंद करने के बाद पीरियड कभी थोड़ा जल्दी, कभी थोड़ा देर से भी आ सकते हैं।
- इसे लेते समय हल्का सिरदर्द या चक्कर आ सकते हैं।
- कुछ महिलाओं को पेट फूलना, मतली या मन घबराना महसूस हो सकता है।
- मूड बदलना या चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
- दवा लेने के बाद पीरियड पैटर्न थोड़े समय के लिए बदल सकता है।
- अगर दर्द, चक्कर या ब्लीडिंग ज़्यादा हो जाए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- दवा हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लें, कभी भी खुद से खुराक न लें।
Sunday Monday Tablet Price: संडे मंडे दवा में मुख्य रूप से रेजेस्ट्रोन 5mg टैबलेट का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी कीमत ₹55.80 है और इसमें 10 गोलियों का पत्ता दिया जाता है। आप इसे आसानी से अपने पास के मेडिकल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ऑर्डर कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों अब वक्त है आपसे विदा लेने का इस शानदार आर्टिकल से जिसमें हमने बात की Sunday Monday Tablet Uses in Hindi की। संडे मंडे टैबलेट का उपयोग महिलाएं मुख्य रूप से पीरियड्स को कंट्रोल करने या पीरियड्स को देरी से आने के लिए करती हैं। अलग अलग जरूरत के हिसाब से इस दवा के अलग उपयोग हो सकते हैं और हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही दवा को लें। यह पोस्ट सिर्फ जानकारी साझा करने के लिए है।

